6 अगस्त 2014 - 02:28
ईरान के विदेशमंत्री का ओमान दौरा।

विदेशमंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ ईरान, ओमान, तुर्कमनिस्तान और उज़बेकिस्तान के विदेशमंत्रियों की चार पक्षीय बैठक में हिस्सा लेने के लिए कल मंगलवार को मसक़त रवाना हो गये हैं।

अबनाः विदेशमंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ ईरान, ओमान, तुर्कमनिस्तान और उज़बेकिस्तान के विदेशमंत्रियों की चार पक्षीय बैठक में हिस्सा लेने के लिए कल मंगलवार को मसक़त रवाना हो गये हैं।
ईरान, ओमान, तुर्कमनिस्तान और उज़बेकिस्तान की चार पक्षीय बैठक का उद्देश्य ईरान के रास्ते दक्षिण से उत्तर के ट्रांजिट रास्ता शुरू होने के बारे में बातचीत करना है। इन देशों के बीच समुद्र और ज़मीन से चीज़ों को स्थानांतरित करने पर सहमति बनी है। ईरान के विदेशमंत्री अपनी ओमान सफ़र के दौरान इस देश के अधिकारियों से मुलाक़ात में द्वपक्षीय मामलों के बारे में भी बातचीत करेंगे।
ईरान के विदेशमंत्री ने ऐलान किया है कि द्वपक्षीय और क्षेत्रीय सहकारिकता को मज़बूत करना इस्लामी रिपब्लिक ईरान की हमेशा की पॉलीसी है।
इसी तरह विदेशमंत्री ने कहा है कि क्षेत्रीय देशों को एक दूसरे से निकट लाना और विदेशी पॉलीसी को प्रभावहीन बनाने के लिए कोशिश करना तेहरान की पॉलीसी है।